क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक

On: फ़रवरी 13, 2026 10:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक
---Advertisement---

लखनऊ में कार से 214 लोगों को रौंदने वाला 220वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह गिरफ्तार हो गया है। इस हिट एंड रन का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी गौरव बहुत तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि कार में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों किसी फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में नानी के साथ मार्केट गए 6 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जान गंवाने वाला बच्चा दीक्षांत उन्नाव का रहने वाला है। वह यहां ननिहाल में मां साधना के साथ रहता था। वह यहां केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे बंथरा थाना क्षेत्र में कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। इसका CCTV शुक्रवार को सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार रुकते ही लड़की उतर गई, जबकि छात्र कार लेकर भाग निकला। वहीं, सूचना पर अस्पताल पहुंची मां अपने बेटे के शव से कफन हटाते ही चीख पड़ी। फेयरवेल पार्टी से गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा के अनुसार, पुलिस ने कार को ट्रेस कर आरोपी छात्र गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कार भी जब्त कर ली है। गौरव की कार बेकाबू थी। वह अवध कॉलेजिएट में 12वीं में पढ़ता है। उसकी उम्र 21 साल है। कार में उसकी क्लासमेट मौजूद थी, जो दुर्घटना के बाद वहीं उतर गई। स्थानीय लोगों ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 143 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। उसके बाद आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह कार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट के स्टूडेंट पुलिस कार से उतारी गई लड़की से पूछताछ कर CCTV फुटेज के सहारे कार चालक का पता लगाने लगी। महज एक घंटे में उसकी कार ट्रेस कर ली। पुलिस ने ड्राइवर गौरव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। हादसा करने वाले के पिता सीमेंट-सरिया के व्यवसायी कार से हादसा करने वाले स्टूडेंट गौरव सिंह के पिता बनी में सरिया, सीमेंट व्यवसायी हैं। किसी दूसरे की कार मांगकर वह पार्टी में गया था। उधर, मृतक बच्चे की मां साधना ने पुलिस में कार नंबर के आधार पर लिखित शिकायत दी है। CCTV फुटेज में दिखी भयावह स्पीड घटना की CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें उसकी तेज रफ्तार दिख रही है। कार पहले एक बाइक सवार से टच हुई तो वह बाइक सहित गिर पड़ा। उसके बाद आगे जाते हुए कई लोगों को रौंदते और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए रुक गई। लोग इधर-उधर गिर पड़े प्रत्यक्षदर्शी रतन ने बताया- मैं उस समय दुकान में बैठा था। एक गाड़ी इतनी तेज थी कि उसने 5-6 लोगों को सीधे टक्कर मार दी। लोग इधर-उधर गिर पड़े। अब पढ़िए घायलों ने जो कहा… दीक्षांत नानी के साथ बाजार गया था दीक्षांत के बाबा संतोष कुमार ने बताया- हम लोग उन्नाव की तहसील सफीपुर की ऊगू गांव के मूल निवासी हैं। दीक्षांत की मां उसे पढ़ाने के लिए बंथरा में किराये के कमरे में रहती थी। दीक्षांत केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। आज दीक्षांत अपनी नानी के साथ बाजार गया था। इस दौरान हादसा हो गया। किनारे खड़े ऑटो में भी टक्कर मारी पथराहा के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक अवध बिहारी ने बताया- मैं बंथरा चौराहे के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। अचानक किसी ने पीछे से ऑटो में तेज टक्कर मारी। उस दौरान मेरा दिमाग सुन्न हो गया और मुझे कुछ पता ही नहीं चला। कुछ लोग मुझे लेकर अस्पताल आ गए। पति पूरी तरह होश में नहीं हैं घायल अवध बिहारी की पत्नी शिव देवी ने बताया- मेरे पति ऑटो से सवारी उतारकर बैठे ही थे। तभी चार पहिया वाले ने टक्कर मार दी। मैं घर पर थी। पुलिसवालों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद अस्पताल आई। पति के सिर में चोट लगी है। अभी पूरी तरह होश में नहीं हैं। ————————– यह खबर भी पढ़िए… कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा : रिमांड की वजह नहीं बता पाई पुलिस, घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं? इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। फिर 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़िए)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });