Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भूमकाल स्मृति दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा से जुड़ा गीत बजने का मामला सामने आया है। इस गाने पर आदिवासी समाज के सदस्यों ने डीजे की धुन पर डांस किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।. यह घटना 11 फरवरी को हुई, जब आदिवासी समाज द्वारा रैली निकाली गई थी। रैली में अलग-अलग आदिवासी गीत बजाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ‘हमारी आवाज हिड़मा’ से जुड़ा गाना बज गया। गीत में “मेरे जंगल का सीना चीर डाला तू, हमारी हक की आवाज हिड़मा…” जैसे बोल थे। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगदलपुर पुलिस की ड्यूटी भी लगी हुई थी।. वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल. गाने पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।. जानिए क्या है पूरा मामला. जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस के मौके पर आदिवासी समाज ने रैली का आयोजन किया था। रैली में डीजे पर आदिवासी गीत चलाए जा रहे थे। डीजे ऑपरेटर ने यूट्यूब पर ट्राइबल सॉन्ग सर्च किया था। इसी दौरान ऑटो प्ले के जरिए नक्सली हिड़मा से जुड़ा गीत बज गया।. समाज के अध्यक्ष बोले – जानबूझकर नहीं बजाया गया गाना. सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह गाना जानबूझकर नहीं बजाया गया था। उन्होंने बताया कि यूट्यूब के ऑटो प्ले फीचर के कारण यह गीत अचानक चल गया। उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। रात करीब 9 बजे उन्हें इस बारे में पता चला।.
Jagdalpur News: ‘हमारी आवाज हिड़मा’ गाने पर आदिवासी समाज का डांस, पुलिस की मौजूदगी में नाचे लोग; VIDEO वायरल
By worldprime
On: फ़रवरी 13, 2026 6:57 अपराह्न
---Advertisement---





