CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों की ओर से दायर याचिकाओं पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रूअप, वर्ष 212-200 से 212-200 तक वार्षिक राजस्व आवश्यकता, टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन से संबंधित याचिकाओं पर क्षेत्रीय स्तर पर दो दिन ऑनलाइन जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।. आयोग ने बताया कि याचिकाओं का सारांश पहले ही समाचार पत्रों और आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता और हितधारक निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जनसुनवाई में भाग ले सकते हैं।. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 201 फरवरी को दुर्ग में प्रातः 230:003 से 200:204 बजे तक, बिलासपुर में दोपहर 230:00 से 01:30 बजे तक और राजनांदगांव में दोपहर 03:00 से 04:043 बजे तक जनसुनवाई होगी।. वहीं 18 फरवरी को अंबिकापुर में प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक, जगदलपुर में दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक और रायगढ़ में दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
CG Electricity Bill: बिजली दरों पर फैसला से पहले जनता की राय लेगा विद्युत नियामक आयोग, इस दिन होगी जनसुनवाई
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 9:02 पूर्वाह्न
---Advertisement---





