22 जून 2025 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ के घर के आसपास एक शख्स कई दिनों से संदिग्ध तरीके से घूमता दिखाई दे रहा था। उसकी हरकतों से साफ लग रहा था कि वह किसी मौके की तलाश में है, ताकि सना के घर में घुस सके। और आखिरकार, उसे मौका मिल ही गया। जैसे ही उसे अवसर मिला, वह घर के अंदर घुस गया और सीढ़ियां चढ़कर सीधे सना के कमरे तक पहुंच गया। कमरे में उसे देखकर सना घबरा गईं। उन्होंने घबराहट में कहा, “तुम यहां कैसे आए? माहौल को शांत करने की कोशिश में उन्होंने कहा, “बैठो… मैं पानी लेकर आती हूं। तुम बहुत गुस्से में हो, पहले शांत हो जाओ। उनकी बातों से साफ लग रहा था कि वह किसी तरह स्थिति को संभालना चाहती थीं। लेकिन उस शख्स ने गुस्से में जवाब दिया, तुम मुझसे मिलने क्यों नहीं आई? इतना कहते ही उसने सना पर दो गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल सना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह उनका फोन लेकर वहां से फरार हो गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर वह शख्स कौन था? और उसने सना को क्यों निशाना बनाया? जानिए अनसुनी दास्तानें के चैप्टर 3 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की मौत की पूरी और दर्दनाक कहानी। खूबसूरती, शोहरत और सोशल मीडिया सना यूसुफ का जन्म 29 मई 2008 को पाकिस्तान में हुआ था। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर चित्राल में रहती थीं। उनके पिता का नाम सैयद यूसुफ हसन शाह है, जो अपर च?
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार को घर में घुसकर मारी गोली:आरोपी 10वीं फेल, लव प्रपोजल ठुकराना बर्दाश्त नहीं कर पाया
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











