ओप्पो के किफायती ईयरबड्स एनको बड्स 3 प्रो+ को लॉन्च हुए करीब 2 महीने बीत चुके हैं। ₹2,499 की कीमत वाले ये बड्स एक्टिव नॉइस कैंसलेशन और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हमने पिछले 60 दिनों तक इनका इस्तेमाल किया। लंबी टेस्टिंग के बाद डिटेल्ड रिव्यू… 1. डिजाइन और कलर: इनका डिजाइन ओप्पो के पुराने वर्जन से काफी मिलता-जुलता है। ये ‘सोनिक ब्लू’ और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं। बड्स का केस बाहर से मैट फिनिश के साथ आता है, जिससे इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते। अंदर का हिस्सा ग्लॉसी है। इसमें फास्ट पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह फोन से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। बड्स पर लेफ्ट (L) और राइट (R) की मार्किंग दी गई है ताकि पहनने में कोई गलती न हो। राउंड एजेस और छोटे साइज की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल पर भी दर्द या थकान महसूस नहीं होती। बॉक्स में चार्जिंग केबल नहीं दी गई है। हालांकि आजकल ज्यादातर घरों में टाइप-सी केबल होती है, लेकिन एक नए प्रोडक्ट के साथ केबल न मिलना कुछ यूजर्स को अखर सकता है। 2. ऑडियो क्वालिटी: बेहतर साउंड के लिए इसमें 12.4 mm का बड़ा ड्राइवर दिया गया है। बड़े ड्राइवर की वजह से म्यूजिक सुनते समय बेस काफी पावरफुल महसूस होता है। कॉलिंग के लिए हर बड में ड्यूल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। एक माइक ऊपर और एक नीचे की तरफ। इन बड्स में ‘?
ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ का रिव्यू:₹2,499 में नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स, 60 दिन की टेस्टिंग में साउंड ने इम्प्रेस किया
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 1:21 अपराह्न
---Advertisement---











