टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच आ चुका है। एकता कपूर की इस हिट फ्रेंचाइजी ने अब तक छह सफल सीजन पूरे किए हैं और हर बार नए ट्विस्ट, नए किरदार और हाई-टेक प्रेजेंटेशन के साथ दर्शकों को बांधे रखा है। ‘नागिन 7’ में इस बार कहानी और भी बड़े लेवल पर जाती दिख रही है। इच्छाधारी नागिन के साथ-साथ अब शो में इच्छाधारी ड्रैगन की एंट्री हो चुकी है, वहीं एक खतरनाक विलेन के रूप में आकाशदीप सहगल की वापसी ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में हमने कनिका मान और आकाशदीप सहगल से खास बातचीत की। दोनों ने अपने किरदार, शो और वापसी को लेकर खुलकर बात की है। नागिन एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। क्या आपने पहले कभी सोचा था कि आप इसका हिस्सा बनेंगी? कनिका मान- नागिन अपने आप में एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसके अब तक छह सीजन आ चुके हैं और मुझे सभी बहुत पसंद आए हैं। मेरे घर, पड़ोस और रिश्तेदारों में सब लोग नागिन देखते हैं। मुझे ये शो बहुत इंटरेस्टिंग लगता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी। एकता कपूर मैम के शो हमेशा अलग लेवल के होते हैं। इस बार मैं इच्छाधारी नागिन नहीं, बल्कि इच्छाधारी ड्रैगन हूं, यही चीज मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट कर रही थी। नागिन 7 में आपका लुक और गेटअप काफी चर्चा में है। इस किरदार में खुद को देखकर और
आकाशदीप ने कहा- सलमान ने मेरी जिंदगी खराब नहीं की:नागिन 7 के एक्टर ने दी ₹5 करोड़ की चुनौती, शो में ड्रैगन बनकर लौटीं कनिका मान
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





