लॉरेंस गैंग से हाल ही में कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद एक्टर रणवीर सिंह खबरों में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच उनसे कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई। इन खबरों के बीच हाल ही में वो एक शादी समारोह में नजर आए। रणवीर सिंह को ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के साथ एक ग्रैंड वेडिंग में स्पॉट किया गया। ओरी ने शादी समारोह की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें रणवीर खास अंदाज में पोज देते नजर आए। समारोह में वरुण धवन, वीर पहाड़िया और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी बता दें कि मंगलवार को रणवीर सिंह धमकी मिली थी। यह धमकी एक्टर को उनके मैनेजर को व्हाट्सऐप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें आरोपी ने एक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपए की फिरौती (कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए से अधिक) की मांग की थी। इसके बाद रणवीर सिंह को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए फिर धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और शुक्रवार को पुर्तगाल के मरीना ग्रांडे में एक दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अपने सहयोगी सुनील मीणा के साथ लेने का दावा किया। ऑडियो क्लिप में हैरी बॉक्सर ने कहा था, “अब तुम्हें दिखाएंग?
धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ग्रैंड वेडिंग में ओरी के साथ पोज देते दिखे एक्टर
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 8:08 अपराह्न
---Advertisement---











