केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का होगा। इस साल करीब 46 लाख स्टूडेन्ट्स शामिल होंगे। CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे या इससे पहले तक पहुंच जाएं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 बार होंगी कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। बोर्ड ने इसी साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार कराने का फैसला किया है। नए एग्जाम पैटर्न की 3 अहम बातें CBSE ने जारी की एडवाइजरी CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को इस संबंध में सहयोग और मार्गदर्शन करें। बता दें कि इस साल भारत और विदेशों के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह एक पारी में 10.30 बजे शुरू होंगी, इसलिए सभी छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा के दिनों में होने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या इंटरनेशनल शिखर सम्मेलनों, उच्च स्तरीय बैठकों और अन्य कार्यक्रमों को ध
10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कल से शुरू:26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे परीक्षा, CBSE ने जारी की गाइडलाइन
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 10:32 पूर्वाह्न
---Advertisement---



