क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur GATE Exam Cheating: GATE परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार

On: फ़रवरी 16, 2026 11:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
raipur gate exam cheating: gate परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने का भंडाफोड़, रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Raipur GATE Exam Cheating: राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल कराने के बड़े रैकेट का रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। (रायपुर GATE परीक्षा नकल)

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग GATE परीक्षा (GATE Exam Bluetooth Cheating Raipur) में परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल कराने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

WhatsApp Image 2026 02 15 At 3.34.37 PM 1536x1152 1 300x225

पुलिस टीम ने आयन डिजिटल ज़ोन, सरोना स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी शुरू की। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्लूटूथ और अन्य डिवाइस बरामद किए गए। (रायपुर GATE परीक्षा ब्लूटूथ नकल)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर बैठे अभ्यर्थियों को विशेष सूक्ष्म ब्लूटूथ (GATE Exam Scam) डिवाइस दिए गए थे। परीक्षार्थी प्रश्न पढ़कर बाहर बैठे सहयोगियों तक पहुंचाते थे, जहां गूगल सर्च के जरिए उत्तर निकालकर ब्लूटूथ के माध्यम से उन्हें भेजा जाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

WhatsApp Image 2026 02 15 At 3.35.25 PM 225x300

इसके बाद पुलिस ने परीक्षा केंद्र में मौजूद संदिग्ध अभ्यर्थियों की तलाशी ली, जहां से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किए गए।

थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत धारा 318(2), 61(2) बीएनएस, 66 आईटी एक्ट एवं लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम की धारा 10(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

बरामद सामग्री

  • 03 सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस

  • 04 ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

  • 08 मोबाइल फोन

  • 03 सिम कार्ड

  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

  • नकल से संबंधित सामग्री

गिरफ्तार आरोपी

  • दर्शन सहवाग (26 वर्ष), छुडानी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा

  • सुमित सहवाग (30 वर्ष), छुडानी, थाना बादली, जिला झज्जर, हरियाणा

  • लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा

  • अमर (32 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा

  • नरेंद्र कुमार (29 वर्ष), निगानी खेड़ा, सदर हिसार, जिला हिसार, हरियाणा

  • बंटी कुमार (38 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });