नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी एग्जाम : एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। उसके बाद रैंक जारी की जाएगी। पिछले साल ड्रॉप हुए थे 6 क्वेश्चन : अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई एडवांस का पेपर होगा। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में ऑब्जेक्शन के बाद कुल 6 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से ज्यादा ऑप्शन सही माने गए थे। इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स में पाई गई थीं, जहां 4 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक क्वेश्चन ड्रॉप हुआ था। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। जेईई मेन सेशन 1 के पिछले वर्ष के एग्जाम में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। क्यों हुई ?
JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित:12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्थान से; यहां देखें स्कोरकार्ड
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 6:49 अपराह्न
---Advertisement---









