अजित पवार प्लेन क्रेश मामले में शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रोहित पवार उस परिवार के सदस्य हैं, उन्हें तकनीकी मामलों की समझ है। जिस तरह के रहस्यमयी तथ्य अजीत पवार के हादसे के बारे में सामने आ रहे हैं वह बहुत गंभीर है। ब्लैक बॉक्स जल गया। संजय राउत आगे कहा कि ब्लैक बॉक्स 20 साल बाद भी मिले हैं लेकिन अजीत पवार की फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स जल गया। ऐसा कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि अगर रोहित पवार ने यह मुद्दा लाया है तो यह गंभीर मुद्दा है और पवार परिवार इसकी जांच करना चाहता है तो करना चाहिए। इस मामले में सरकार की मंशा ठीक नहीं है। दरअसल 2093 फरवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत एक साजिश हो सकती है। उन्होंने मांग की थी कि इस मामले की जांच एक्सपर्ट एजेंसियां करें। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत की स्लैब गिरने से 3 घायल, 80 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शांति नगर में वागले एस्टेट स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल का स्लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए। लगभग 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना मंगलवार सुबह 3.07 बजे हुई। स्लैब गिरने से ऊपर वाले फ्लैट का एक निवासी और नीचे के दो निवासी घायल हुए। तीनों को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मुंबई शिफ्ट किया गया। आपातकालीन टीमों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। लगभग 80-85 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आधे निवासियों को अस्थायी आश्रय के लिए शांति नगर के TMC स्कूल में शिफ्ट किया गया। इमारत में A और B विंग में कुल 26 फ्लैट हैं और यह लगभग 30-35 साल पुरानी है। पहले इसे C2B कैटेगरी में रखा गया था, यानी इसमें बड़े मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन तत्काल खतरा नहीं था। बाकी संरचना खतरनाक स्थिति में होने के कारण सील कर दी गई है। मणिपुर में दो दिन में चार उग्रवादी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने रविवार को म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तेन्ग्नूपाल जिले के जागनोई क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेई यावोल कन्ना लूप (KYKL) संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को इम्फाल ईस्ट जिले के सवॉम्बुंग क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया। उसी दिन इंफाल वेस्ट जिले के टाओथोंग खुन्नौ में KCP (अपुनबा) संगठन की 26 साल की महिला सदस्य को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से राज्य में सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज होंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ₹209 करोड़ के ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया, MBBS डॉक्टर समेत नौ लोग गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 209 करोड़ रुपए के एक ट्रांसनेशनल मल्टी-करोड़ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सफापोरा गंदेरबल के रहने वाले फिरदौस अहमद मीर की शिकायत के आधार पर, गंदेरबल पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखेबाजों के एक गैंग पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए FIR दर्ज की गई थी। SSP गंदेरबल खलील अहमद पोसवाल ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई और टीम में संबंधित सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स को शामिल किया। संदिग्धों की गिरफ्तारी, घरों की तलाशी, बैंकों और दूसरे डिपार्टमेंट्स से रिकॉर्ड इकट्ठा करने के मामले में पुलिस की कड़ी कोशिशों से पता चला कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स हैं। ये लालच देकर आम जनता को धोखा देती हैं। पुलिस ने कहा, जब पीड़ित कॉइन ट्रेडिंग के नकली प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं, तो उनकी रकम बडगाम, श्रीनगर, गंदेरबल, बारामूला और कई दूसरी जगहों के लोगों के लोकल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अकाउंट धोखेबाजों के कंट्रोल में थे, जो इन्वेस्ट की गई रकम को तुरंत जम्मू-कश्मीर के बाहर दूसरे अकाउंट में कई लेयरिंग के ज़रिए और देश के बाहर भी ट्रांसफर कर देते थे, ताकि पैसे के ट्रेल का पता न चल सके।
भास्कर अपडेट्स:अजित पवार प्लेन क्रेश; संजय राउत बोले- फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स कैसे जला, सरकार की मंशा ठीक नहीं
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 1:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---











