बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई में 6 साल की उम्र में अपने भाई और मां सहित जेल गए थे। BNP तारिक को बांग्लादेश आजादी की लड़ाई का सबसे कम उम्र का कैदी बताती है। हाल ही में हुए बांग्लादेश चुनाव में BNP को भारी बहुमत मिली है। पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले हैं। लॉ की पढ़ाई छोड़ बिजनेस में शिफ्ट हुए तारिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ढाका में सैनिकों के बच्चों के लिए बने स्कूल BAF शाहिन कॉलेज से की। सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल फिर ढाका रेजिडेंशियल मॉडल कॉलेज से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट और एडमजी कैंटनमेंट कॉलेज से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट पूरा किया। 1985-86 में ढाका यूनिवर्सिटी में पहले लॉ डिपार्टमेंट में दाखिला लिया, फिर इंटरनेशनल रिलेशंस में शिफ्ट हो गए, लेकिन दूसरे साल 1987 में पढ़ाई छोड़ दी और टेक्सटाइल और शिपिंग बिजनेस में चले गए। इरशाद की निरंकुश सत्ता के खिलाफ आंदोलन में कूदे तारिक एक राजनीतिक परिवार से आते थे, इसलिए बचपन से ही उनकी रुचि राजनीति और सामाजिक मुद्दों में रही। उनके पिता जिय-उर-रहमान बांग्लादेश सेना के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ शामिल रहे। पिता के युद्ध के दिनों से प्रेरित होकर उनके भीतर देश सेवा की भावना मजबूत हुई। 1988 में वे अपनी मां ?
6 साल की उम्र में जेल गए थे तारिक रहमान:लॉ की पढ़ाई छोड़ बिजनेस किया, 17 साल देश से बाहर रहे; जानें प्रोफाइल
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 11:47 पूर्वाह्न
---Advertisement---









