क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े…VIDEO:हरदोई में स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ा, सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

On: फ़रवरी 17, 2026 6:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े...video:हरदोई में स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ा, सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट
---Advertisement---

लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। 1 घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। RAF और PAC के 500 से ज्यादा जवानों ने किसी तरह सभी को उतारकर बस में ठूंस-ठूंसकर भरा और ईको गार्डन ले गए। अजय राय बैरिकेडिंग से उतरने लगे तो उनका पैर फिसल गया। वे लड़खड़ा गए। पुलिसवालों ने उन्हें संभाला। दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया। ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते मेंं रोक लिया और लौटा दिया। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेसी गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लखनऊ पहुंच गए। कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए- 1 साल पहले विधानसभा घेराव के दौरान कार्यकर्ता की हुई थी मौत 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });