क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हांसी के IAS नोएडा की IRS अफसर संग लेंगे फेरे:हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म हुई; पिता बोले- शादी जल्द

On: फ़रवरी 18, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
हांसी के ias नोएडा की irs अफसर संग लेंगे फेरे:हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म हुई; पिता बोले शादी जल्द
---Advertisement---

हरियाणा में हांसी के रहने वाले IAS अफसर हिमांशु नागपाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात IRS अधिकारी ऊर्जा जैन से होगी। ऊर्जा इनकम टैक्स विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं और उनका यूपी कैडर है। हिमांशु अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। हांसी में हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। हिमांशु नागपाल के पिता पंकज नागपाल पेशे से पत्रकार हैं। अब हिमांशु नागपाल की शादी का जिम्मा भी उन्होंने खुद उठाया है। पंकज नागपाल ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि जल्द शादी की तारीख तय होगी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन ने 2022 में 519वीं रैंक हासिल की थी। एजुकेशनल टिप्स लेती थीं उर्जा पंकज नागपाल ने बताया कि हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे पंकज से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद है। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया। पंकज नागपाल ने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन दोनों परिवार हांसी में बैठे थे, जहां यह रिश्ता पक्का हुआ। हिमांशु नागपाल हांसी में पढ़े हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। उन्हें सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवीं रैंक मिली थी। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आईएएस बनने का टारगेट फिक्स किया था। स्कूलिंग खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग भी ली। हिमांशु दिवाली और होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर परीक्षा की तैयारी करते थे। ऊर्जा जैन ने मुंबई से पढ़ाई की, पिता मेयर रह चुके ऊर्जा जैन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त की थी। ऊर्जा जैन का सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य 10वीं कक्षा में ही तय हो गया था। उन्होंने 12वीं कक्षा नाथ वैली स्कूल से पूरी की। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से बीए (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएशन किया। वे औरंगाबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके पिता विकास जैन मेयर रह चुके हैं। मां अल्पा जैन पार्षद रही हैं। ऊर्जा जैन ने 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वे स्टार्टिंग के 2 अटेम्प्ट में सफल नहीं हो पाईं। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });