देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर में गुरुवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को रतलाम, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मंदसौर समेत 20 जिलों में ओले गिरे थे। राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में ओले गिरे, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का: बारिश और ठंडी हवा के कारण ठिठुरन राजस्थान में बुधवार को ओले गिरने, बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। आज से आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश: MP में ओले भी गिरे, ग्वालियर समेत 8 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान में ओले गिरे, मध्यप्रदेश में बारिश:हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तापमान गिरा; उत्तराखंड में बर्फबारी
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 5:05 पूर्वाह्न
---Advertisement---





