हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था। सिंगर के इस तरह सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले जानिए किस शो में हंगामा हुआ 25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम दरअसल, 18 फरवरी को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा व बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। धर्मवीर यूटयूबर हैं, जिसमें वो धरमू के नाम से फेमस हैं। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अ
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 10:43 पूर्वाह्न
---Advertisement---











