फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक शर्मा को फरार आरोपी शुभम लोंकर की ओर से 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। सीएनएन न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक को सिर्फ रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी 14.50 लाख रुपए बाद में देने की बात थी। पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी पूछताछ में दीपक शर्मा ने यह भी कबूल किया कि उसने पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी। उसने बताया कि उस पर 8 लाख रुपये का कर्ज था और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की थी। कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले में 12 से अधिक आरोपी हिरासत में मामले में पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी दीपक शर्मा समेत कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अब तक 12 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। क्राइम ब्रांच की जांच में फायरि?
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम
By worldprime
On: फ़रवरी 19, 2026 6:24 अपराह्न
---Advertisement---











