Voter List Update: छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली जारी कर दी गई है। अभियान के दौरान फर्जी, दोहराव और संदिग्ध नामों को हटाया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि करीब 2994 लाख 26 हजार से अधिक नाम सूची से विलोपित किए गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 28,87,30,914 रह गई है। (छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट अपडेट). SIR शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2,12,30,63 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के पश्चात अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई। अंतिम चरण में 2,34,994 नए नाम जोड़े गए। इस तरह पूरी प्रक्रिया में मतदाता सूची को अधिक सटीक और शुद्ध बनाया गया। (अंतिम मतदाता सूची जारी). निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है, जिससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके और फर्जी नामों पर रोक लगे। (Chhattisgarh voter list update). यदि किसी व्यक्ति का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं सूची में दर्ज जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। (SIR process Chhattisgarh)
Voter List Update: छत्तीसगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 25 लाख वोटरों के कटे नाम
By worldprime
On: फ़रवरी 21, 2026 6:23 अपराह्न
---Advertisement---











