सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उनका परिवार लगातार अस्पताल में आते-जाते दिख रहा है। रविवार को उनके बेटे सोहेल खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्पिता खान भी अस्पताल के बाहर नजर आईं। बता दें कि सलीम खान की तबीयत का हाल लेने लीलावती अस्पताल में परिवार के अलावा सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। शनिवार देर शाम शाहरुख खान सलीम खान का हालचाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान से पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे सेलेब्स भी अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद कथित तौर पर परिवार की ओर से कोई मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने की बात कही गई, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया। परिवार के सदस्य और करीबी अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें दावा – सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान वहीं, जी न्यूज की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सलीम खान फिलहाल ICU में ह?
सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर:राइटर का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, सोहेल-अर्पिता भी दिखे
By worldprime
On: फ़रवरी 22, 2026 4:04 अपराह्न
---Advertisement---











