क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली

On: फ़रवरी 23, 2026 12:50 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली विधानसभा सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली
---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वॉड सर्च में जुटीं लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, लाल किला की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इससे पहले दिल्ली स्थित धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंची थी। पूरा कैंपस खाली कराया गया। जांच में कुछ भी नहीं मिला था। ईमेल में लिखा था- दिल्ली बनेगा खालिस्तान 19 फरवरी: नोएडा के 12 स्कूलों को मिला धमकी का ईमेल नोएडा के 12 स्कूलों को 123 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था। जांच करने पर किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। यह धमकी ऐसे समय मिली जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं जारी थी। पूरी खबर पढ़ें… 19 फरवरी: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को बम की धमकी राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह पिछले साढ़े तीन महीने में जयपुर बैंच को 9वीं बार दी गई बम की धमकी थी। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और पुलिस टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अफरातफरी के कारण नियमित सुनवाई करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 17 फरवरी: गुजरात की 6 अदालतों को बम की धमकी गुजरात की 6 अदालतों को 17 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड समेत 6 जिला अदालतों को ईमेल आए थे। सभी कोर्ट के कैंपस खाली कराए गए थे पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… 9 फरवरी: हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को मिला ईमेल हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। 9 फरवरी को आए इस ईमेल में कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया था। कोर्ट को खाली कराकर जांच की गई। धमकी के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खाली करवाए गए थे। तलाशी करने पर पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड को कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… ……….. ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });