सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ता हो गया। सलमान अपने पिता का हाल जानने अस्पताल रेगुलरली से पहुंच रहे हैं। सोमवार देर शाम भी सलमान अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बता दें कि परिवार के अलावा सलीम खान का हाल जानने कई सेलेब्स पहुंचे है। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी आए थे। दावा- सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। वहीं, 21 फरवरी को सलमान खान के करीबी संतोष शुक्ला ने बताया कि सलीम खान का वेंटिलेटर हटा दिया गया है। अमर उजाला से बातचीत में संतोष शुक्ला ने कहा, मैं उनके पास नहीं गया, बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत निजी पल होता है। परिवार का समय होता है और ऐसे में किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। हम लोग बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें, वही सबसे अच्छा है सोचिए, उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी। सलमान खान क?
ब्रेन हेमरेज के बाद राइटर सलीम खान एडमिट:सोमवार देर शाम लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए सलमान खान
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 9:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---





