क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Triple Murder: आपसी रंजिश में पड़ोसी ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुल्हाड़ी से काटा; मां-बेटे और नाती की निर्मम हत्या, 2 की हालत नाजुक

On: फ़रवरी 24, 2026 2:03 अपराह्न
Follow Us:
cg triple murder: आपसी रंजिश में पड़ोसी ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुल्हाड़ी से काटा; मां बेटे और नाती की निर्मम हत्या, 2 की हालत नाजुक
---Advertisement---

CG Triple Murder: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां ग्राम झाल में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Image 58 1 300x165

आपसी विवाद में एक युवक ने अपने ही परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। 24 फरवरी की तड़के 4 बजे आरोपी तुलसी सारथी (26) पड़ोस के घर में घुसा। जहां सो रहे परिवार के 5 सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में 3 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। 2 सदस्य गंभीर रुप से घायल है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

Comp 16 2 1771917926

Untitled 1771917109

Comp 17 1771917615

बताया जा रहा है दोनों परिवार के बीच 5 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब से मनमुटाव था। हालांकि हत्या की वजह की अभी जांच जारी है। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गहरी नींद में थे सदस्य, तभी किया हमला

पुलिस के मुताबिक, जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के करीब 4:30 बजे की घटना है। कुंवर साय के परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। पड़ोसी रिश्तेदार ने घर में घुसकर हमला किया।

दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

आपसी रंजीश में हत्या, गांव में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });