साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को अब बस 2 दिन बाकी है। सोशल मीडिया पर फैन्स भी इनकी शादी को लेकर काफी क्रेजी है। फैन्स ने इसे ‘वेडिंग ऑफ VIROSH’ दिया है। उदयपुर के होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ में दोनों के परिवार ने आज से रस्में शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- आज हल्दी की रस्म है। विजय-रश्मिका ने येलो आउटफिट पहना है। हल्दी वेन्यू को भी येलो थीम पर सजाया गया है। शादी 26 फरवरी को है। पूल पार्टी में खेला वॉलीबॉल विजय-रश्मिका अपने परिवार के साथ 23 फरवरी की सुबह होटल पहुंच गए थे। शाम के समय दोनों ने प्री-वेडिंग पार्टी की थी। इसके फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किए थे। विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूल पार्टी की दो फोटो शेयर की। पूल में व्हाइट बीयर पोंग राफ्ट और वॉलीबॉल नेट दिख रहा है। विजय ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ पूल में वॉलीबॉल खेला। वहीं रश्मिका ने भी प्री-वेडिंग डिनर की फोटो शेयर की है। डिनर टेबल पर पिंक-ग्रीन थीम पर पिंक टयूलिप्स और सफेद फूलों से सजावट है। ग्रीन सेब और अंगूर भी रखे हुए है। पूल पार्टी और कोजी डिनर की PHOTOS होटल स्टाफ, गेस्ट शादी की रिकॉर्डिं नहीं कर सकेंगे वेडिंग को लेकर होटल के बाहर से लेकर अंदर तक टाइट सिक्योरिटी की गई है। सिक्योरिटी में निजी बाउंसर्स और पुलिसकर्मी शामिल हैं। दोन?
विजय-रश्मिका ने शादी से पहले की पूल पार्टी:स्विमिंग पूल में खेला वॉलीबॉल, प्री-वेडिंग डिनर में ग्रीन सेब और अंगूर से सजी टेबल; आज दोनों को लगी हल्दी
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 2:30 अपराह्न
---Advertisement---











