Balod Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।. मृतका की पहचान मीनाक्षी भतरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की करीब 9 महीने पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।. पति के अवैध संबंध का आरोप. जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति प्रवीन भतरिया गुरुर तहसील कार्यालय के रजिस्ट्रार ऑफिस में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हैं। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में मीनाक्षी को पति के कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी बात से महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।. कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर महिला की लाश लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है।
Balod Suicide: नवविवाहित की कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, 9 महीने पहले हुई थी शादी
By worldprime
On: फ़रवरी 25, 2026 11:25 पूर्वाह्न
---Advertisement---