न्यूयार्क के नेवार्क में स्थित ‘वॉशिंगटन पार्क हाई स्कूल’ की एक कक्षा में इन दिनों अजीब सा सन्नाटा और फिर गहन चर्चा का शोर सुनाई देता है। यहां विषय गणित या इतिहास नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो आने वाले कल की दिशा तय करेगा, एआई लिटरेसी। टीचर माइक टॉबमैन और स्कॉट कर्न ने मिलकर हाल ही में 12वीं के छात्रों के लिए अनूठा कोर्स शुरू किया है। उनका मानना है कि एआई एक कार की तरह है। वे चाहते हैं कि उनके छात्र इस टेक्नोलॉजी के सिर्फ ‘पैसेंजर’ बनकर पीछे न बैठें, बल्कि कुशल ‘ड्राइवर’ बनकर इसे सही दिशा में ले जाएं। टॉबमैन इस क्लास की तुलना ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी से करते हैं। क्लास में वाइटबोर्ड पर एक सवाल चमकता है- ‘क्या आप तकनीक को चला रहे हैं या तकनीक आपको चला रही है?’ छात्र एड्रियन फैरेल (18) बताते हैं कि वे एआई का इस्तेमाल अपने गणित के होमवर्क की शुद्धता जांचने के लिए करते हैं। वहीं, ब्रायना पेरेज स्वीकार करती हैं कि जब वे स्पॉटिफाई का ‘एआई डीजे’ सुनती हैं, तो ‘पैसेंजर मोड’ में होती हैं क्योंकि टेक्नोलॉजी उनकी पसंद तय कर रही होती है। स्कूल के टीचर्स ने इस नए कोर्स में कुछ दिलचस्प तरीके अपनाए हैं। इतिहास की क्लास में खास चैटबॉट बनाया गया है जो छात्रों के तर्कों को चुनौती देता है। जब 17 साल की एलिसन ने दंगे के कारणों पर तर्क रखा, तो चैटबॉट ने उससे कहा-‘मैं तुम्हे
स्कूल में ‘एआई का ड्राइविंग लाइसेंस’:शिक्षक चैट्बॉट्स का सही इस्तेमाल करना सिखा रहे ताकि कमान छात्रों के हाथ में रहे, वॉशिंगटन पार्क स्कूल ने शुरू किया अनूठा कोर्स
By worldprime
On: फ़रवरी 26, 2026 11:28 पूर्वाह्न
---Advertisement---





