क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मौत से पहले मां को लिखा- आई लव यू:हैदराबाद में फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव; डायरी में लिखा- आगे बढ़ने से डरती हूं

On: फ़रवरी 26, 2026 5:26 अपराह्न
Follow Us:
मौत से पहले मां को लिखा आई लव यू:हैदराबाद में फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव; डायरी में लिखा आगे बढ़ने से डरती हूं
---Advertisement---

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था। मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी। पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना। मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है। डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में 21 फरवरी की आखिरी एंट्री में उसने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था। डायरी में लिखा था- मैं आगे बढ़ने से डरती हूं… अगर वह वापस आ गया तो क्या होगा… मुझे पता है मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन मेरा एक हिस्सा अब भी उसका इंतजार करता है। पुलिस के मुताबिक, कोमली का एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से रिश्ता था। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर मोबाइल फोन, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया: हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है। चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज:आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का एक साथ जारी होगा; पहली बार मार्च में रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज:आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का एक साथ जारी होगा; पहली बार मार्च में रिजल्ट

मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं:परिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला निसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा

मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं:परिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला- निसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा

अपग्रेड हो रहा शी बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

it रूल बदलेंगे निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });