क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर इवेंट हुआ; 5 मार्च को मुंबई में शादी है

On: फ़रवरी 27, 2026 1:31 पूर्वाह्न
Follow Us:
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू:मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर इवेंट हुआ; 5 मार्च को मुंबई में शादी है
---Advertisement---

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 226 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। फंक्शन की 3 तस्वीरें… सचिन बोले- बेटे को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिला कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। सचिन ने कहा- ‘अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा, बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।’ तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘सचिन और अंजलि, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।’ सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया सचिन ने अपने बेटे की शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।’ सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर… पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। अर्जुन IPL 2019 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस से खरीदा था। अर्जुन ने IPL में 2023 में डेब्यू किया था। तब उन्होंने 5 मैचों में 3 विकेट लिए थे। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन गोवा की टीम से खेलते हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था। ———————————- स्टार वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे

राजीव चंद्रशेखर बोले बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी bjp को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी bjp को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

ipl में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; gt 2022 की चैंपियन, pbks को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल में आज पंजाब बनाम गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; जीटी 2022 की चैंपियन, पीबीकेएस को पहले खिताब का इंतजार

ipl में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; gt 2022 की चैंपियन, pbks को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल में आज पंजाब बनाम गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; जीटी 2022 की चैंपियन, पीबीकेएस को पहले खिताब का इंतजार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });