सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। 25 फरवरी को कैलिफोर्निया में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके टॉप वैरिएंट में दुनिया का पहला ऐसा प्राइवेसी फीचर दिया गया है जिसमें फोन में क्या देख रहे हैं उसका साइड वाले को पता नहीं चलेगा। S26 सीरीज से जुड़ी 6 बड़ी बातें… बेस मॉडल्स में स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी बढ़ी छोटे मॉडल्स में कंपनी ने कुछ सुधार किए हैं। गैलेक्सी S26 की स्क्रीन अब 6.2 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो गई है। वहीं इसकी बैटरी को भी 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh कर दिया गया है। S26 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स 1. प्राइवेसी डिस्प्ले इस सीरीज के सबसे महंगे फोन ‘S26 अल्ट्रा’ में कंपनी ने एक खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दी है। यह फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है। डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है। आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के 3 नए फोन लॉन्च:कीमत ₹88 हजार से शुरू; प्राइवेसी फीचर से स्क्रीन साइड वाले को नहीं दिखेगी
By worldprime
On: फ़रवरी 26, 2026 6:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---