CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.. मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई.. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. हवा की औसत गति लगभग 33 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई. आर्द्रता सुबह 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत रही.. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है. 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में अगले 6 दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, अगले 6 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
By worldprime
On: फ़रवरी 28, 2026 12:59 अपराह्न
---Advertisement---




