आज के समय में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो-वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि पहचान और कमाई का माध्यम भी बन गया है। यही वजह है कि साइबर अपराधियों की नजर सामान्य इंस्टाग्राम यूजर्स से लेकर क्रिएटर्स और बिज़नेस अकाउंट्स, सभी पर। पिछले कुछ महीनों में इंस्टाग्राम फ़िशिंग स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठग फेक ईमेल या नकली मैसेज भेजकर यूजर्स के अकाउंट हैक करने की कोशिश करते हैं। इन फेक मेल/मैसेज में अक्सर लिखा होता है कि आपका सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने वाला है या आपने कोई नियम तोड़ा है. डर के कारण लोग अनजाने में भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं. यही वह जगह है जहां घोटाला शुरू होता है. इसलिए यह जानना जरूरी है तो आज के साइबर लिटरेसी कॉलम में हम बात करेंगे इंस्टाग्राम फ़िशिंग स्कैम के बारे में और जानेंगे कि – एक्सपर्ट: राह उल मिश्रा, साइबर सुरक्षा सलाहकार, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- इंस्टाग्राम फिशिंग स्कैम क्या है? उत्तर – यह एक ऑनलाइन धोखाधड़ी है जिसमें ठग इंस्टाग्राम के नाम से फर्जी ईमेल, मैसेज या लिंक भेजकर यूजर के लॉगिन डिटेल्स चुरा लेते हैं। सवाल- स्कैमर इंस्टाग्राम फ़िशिंग स्कैम कैसे करते हैं? उत्तर- साइबर अपराधी इस घोटाले में यूजर्स को ऐसे ईमेल या मैसेज भेजते हैं?
साइबर लिटरेसी- तेजी से बढ़ रहा इंस्टाग्राम फिशिंग स्कैमः इंस्टा मैसेज से सावधान रहें, बरतें 8 सावधानियां, जानें अकाउंट कैसे रखें सेफ
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





