इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाके हुए। आसमान में धुएं का गुबार छा गया। लगातार एयर अटैक सायरन बज रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे अपने नागरिकों की रक्षा के लिए उठाया कदम बताया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजराइल के कई शहरों में मिसाइल से हमला किया है। ईरान-इजराइल जंग के 30 PHOTO-VIDEO इजराइल की ईरान पर हमले की 9 तस्वीरें… ईरान में हमले के बाद की 6 तस्वीरें… ईरान की इजराइल पर जवाबी कार्रवाई की 9 तस्वीरें… ईरान का अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले की 5 तस्वीरें… इजराइल और ईरान ने एयरस्पेस बंद किया… ————————— ईरान-इजराइल संघर्ष की ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, कई शहरों में धमाके:ईरान ने पलटवार कर 400 मिसाइलें दागी, सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित जगह शिफ्ट इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। अब तक तेहरान में जिन जगहों पर हमले की खबर है, उनमें खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक की 30 PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में इमारतें तबाह; ईरानी मिसाइलों ने इजराइली शहरों को निशाना बनाया
By worldprime
On: फ़रवरी 28, 2026 1:53 अपराह्न
---Advertisement---



