रोहतक के गांव जसिया निवासी बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए। रणदीप हुड्डा को अपने बीच देखकर दर्शकों में उत्साह और जोश देखने को मिला। रणदीप हुड्डा ने जमकर डांस किया और सिंगर ढांडा न्योलीवाला की तारीफ की। एक्टर रणदीप हुड्डा राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित एक लाइव कांसर्ट में गए थे, जहां सिंगर ढांडा न्योलीवाला अपनी आवाज का जादू चला रहे थे। अपने रैपर पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया था। वहीं रणदीप हुड्डा को अपने बीच देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। रणदीप हुड्डा के साथ डांस करने के लिए काफी भीड़ स्टेज के पास एकत्रित हो गई। रणदीप हुड्डा ने शेर सुनाकर सिंगर की तारीफ की एक्टर रणदीप हुड्डा ने लाइव कांसर्ट में स्टेज पर पहुंचकर सिंगर ढांडा न्योलीवाला की जमकी तारीफ की और एक शेर सुनाते हुए कहा कि राधा ने पाया श्याम में, सीता ने पाया राम में और ढांडा जैसा ना पावे गाम में। इसके बाद हवा में प्रणाम किया। रणदीप हुड्डा का शेर सुनकर दर्शकों में जोश देखा गया। ढांडा न्योलीवाला के रैप पर लगाए ठुमके सिंगर ढांडा न्योलीवाला जब अपना रैप सुना रहे थे तो रणदीप हुड्डा ने वहां जमकर ठुमके लगाए। रणदीप हुड्डा ने अपनी जैकेट, शर्ट उतारकर घुमाते हुए फेंक दी और टी-शर्ट में स्टेज पर ठुमके लगाते हुए दर्शकों का मनो?
एक्टर रणदीप हुड्डा ने जयपुर में लगाए ठुमके:स्टेज पर की रैपर ढांडा न्योलीवाला की तारीफ, दर्शकों से बात भी की
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 12:48 अपराह्न
---Advertisement---





