ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई है। खामेनेई की मौत की खबर को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहच?
खामेनेई की मौत पर ‘सेक्रेड गेम्स’ एक्ट्रेस ने खुशी जताई:एलनाज नौरोजी ने कहा- 47 साल से जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 4:15 अपराह्न
---Advertisement---






