Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।. मृतकों की पहचान बंधवापारा निवासी हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने पांच साथियों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे।. शराब पार्टी के दौरान हुआ हादसा. जानकारी के मुताबिक सभी युवक अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को तैरना नहीं आता था, जिससे वे डूबने लगे।. बताया जा रहा है कि अमहा तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है और किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है।. बचाने की कोशिश में एक और युवक डूबने लगा. दोस्तों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। अन्य साथियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।. नगर सेना के गोताखोरों ने निकाले शव.
Bilaspur News: शराब पार्टी के बाद तालाब में डूबे दो दोस्त, हाथ-मुंह धोने उतरे और फिर पानी समा गए
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 1:43 अपराह्न
---Advertisement---





