क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Holi 2026: होली पर देवताओं को पड़ती है लाठी की मार, राहगीर भी रुककर कुंवारी लड़कियों से मार खाते हैं

On: मार्च 2, 2026 3:39 अपराह्न
Follow Us:
holi 2026: होली पर देवताओं को पड़ती है लाठी की मार, राहगीर भी रुककर कुंवारी लड़कियों से मार खाते हैं
---Advertisement---

Holi 2026: होली का रंग पूरे देश में अलग-अलग रूपों में देखने को मिलता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा गांव में निभाई जाने वाली परंपरा विशेष पहचान रखती है। यह परंपरा वृंदावन के बरसाना की लट्ठमार होली की याद दिलाती है। यहां पिछले करीब 300 वर्षों से कुंवारी कन्याएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं।

मां भवानी मंदिर से होती है शुरुआत

पंतोरा गांव में यह आयोजन होली के पांचवें दिन यानी रंग पंचमी पर होता है। स्थानीय भाषा में इसे डंगाही होली कहा जाता है। परंपरा की शुरुआत गांव के मां भवानी मंदिर से होती है। सबसे पहले कन्याएं मंदिर में देवताओं को छड़ी मारकर आयोजन का शुभारंभ करती हैं। इसके बाद मंदिर के बाहर खड़ी कन्याओं की टोली वहां से गुजरने वाले लोगों पर लाठियां बरसाती है।

Comp 25 1 1772362734

मड़वारानी जंगल से लाई जाती है खास छड़ी

ग्रामीणों के अनुसार इस पर्व के लिए विशेष बांस की छड़ियां मड़वारानी जंगल से लाई जाती हैं। चयन उसी बांस का किया जाता है, जो एक ही कुल्हाड़ी के वार में कट जाए। इसे शुभ माना जाता है। छड़ियों को मां भवानी के समक्ष अभिमंत्रित किया जाता है और बैगा द्वारा सिद्ध कराया जाता है।

Comp 24 2 1772362636

बीमारी से मुक्ति की आस्था

स्थानीय मान्यता है कि इस अभिमंत्रित छड़ी की मार खाने से साल भर कोई बीमारी पास नहीं आती। लोग इसे चोट नहीं, बल्कि माता के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करते हैं। इस आयोजन में केवल गांव के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए रिश्तेदार भी शामिल होते हैं।

Comp 1 26 1772362294

राहगीर भी रुककर खाते हैं मार

गांव की निवासी मुन्नी बताती हैं कि पूजा के बाद बैगा छड़ियां कन्याओं को सौंप देते हैं। इसके बाद लड़कियों की टोली मंदिर के बाहर खड़ी होकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को छड़ी मारती है। खास बात यह है कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी स्वेच्छा से रुककर छड़ी की मार खाते हैं और इसे आस्था का प्रतीक मानते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भास्कर अपडेट्स:नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं

भास्कर अपडेट्स:नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं

पेट्रोल पम्प पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला:हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

पेट्रोल पम्प पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला:हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

nse पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

csk के ब्रेविस ipl के शुरुआती 2 3 मैच से बाहर:मांसपेशियों में खिंचाव से नहीं खेल पाएंगे; धोनी भी दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

सीएसके के ब्रेविस आईपीएल के शुरुआती 2-3 मैच से बाहर: मांसपेशियों में खिंचाव से नहीं खेल पाएंगे; धोनी भी दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

स्कूलों में फोन बैन तो बच्चों में एकाग्रता बढ़ी:दो साल पहले लागू रोक में स्मार्टवॉच भी शामिल, अब पूरे देश में पाबंदी की तैयारी

स्कूलों में फोन बैन तो बच्चों में एकाग्रता बढ़ी:दो साल पहले लागू रोक में स्मार्टवॉच भी शामिल, अब पूरे देश में पाबंदी की तैयारी

पंजाब चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जैक पर खड़ी बिल्डिंग गिरी, 3 मरे; पंजाबी नर्स से होटल में रेप; पूर्व मंत्री mla का रिमांड बढ़ा; बच्चों के पोर्न video डाले

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जैक पर खड़ी बिल्डिंग गिरी, 3 मरे; पंजाबी नर्स से होटल में रेप; पूर्व मंत्री-MLA का रिमांड बढ़ा; बच्चों के पोर्न VIDEO डाले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });