Korba Marpit: कोरबा में होली इवेंट के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शराब दुकान के चखना सेंटर में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। (कोरबा शराब दुकान चखना सेंटर मारपीट). जानकारी के अनुसार, मानिकपुर इलाके के एक भवन में होली कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद के बाद एक गुट के युवक दादर स्थित शराब दुकान में शराब पीने पहुंच गए। कुछ देर बाद दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। (शराब दुकान चखना सेंटर विवाद). विवाद बढ़ने पर चखना सेंटर में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के सिर पर शराब की खाली बोतल से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।. पूरी घटना CCTV में कैद (कोरबा चखना सेंटर मारपीट)। मारपीट की घटना चखना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानिकपुर चौकी पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
Korba Marpit: शराब दुकान के चखना सेंटर में मारपीट, खाली बोतल से हमला; 3 घायल
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 5:36 अपराह्न
---Advertisement---





