क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़ती देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा

On: मार्च 3, 2026 9:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
ईरान इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़ती देखीं; बोले सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा
---Advertisement---

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चार दिन से चल रही जंग में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो भाई अमित मलिक और अनिल मलिक भी फंस गए है। दोनों भाई कतर में समंदर के बीच ऑयल रिंग पर काम करते है। ऑयल रिग से समंदर के 22 हजार फीट नीचे से गैस और ऑयल निकाला जाता है। अमित के मुताबिक, वे 26 फरवरी को इंडिया से कतर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के तुरंत बाद ही युद्ध जैसे हालात शुरू हो गए। पहले जहाज पर थे तो ज्यादा डर महसूस नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही बमबारी शुरू हुई, उसे हेलीकॉप्टर से कतर की सनईया सिटी में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि उनके भाई अनिल को दुबई भेजा गया। मगर, जिस होटल में वे ठहरे हैं, उसके ऊपर से मिसाइलें गुजरती दिखीं। एक मिसाइल को उनके होटल के ऊपर ही डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट किया। उनके सामने की दिशा में ही अमेरिका का बेस कैंप है और वहीं पर मिसाइलें गिराने की कोशिश की जा रही थी। यह आंखों देखा दृश्य उनके लिए बेहद डरावना था। उधर, जब दोनों भाइयों ने सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में अपने गांव बिधल में परिवार को इसकी जानकारी दी तो उनकी चिंता बढ़ गई। परिवार ने दोनों से कहा कि किसी भी तरह देश लौट आओ। परिवार ने सरकार से भी अपील की है कि जंग में फंसे भारतीयों की जल्द से जल्द वतन वापसी के प्रयास करें। कैसे है जंग के हालात, दोनों भाइयों ने बताई तीन बातें… दोनों भाइयों के ऑयल रिग तक पहुंचने का सफर… परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा, नेवी में जाने की चाहत थी अनिल ने उनका परिवार ढाई एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन खेती-बाड़ी से ज्यादा बचत नहीं हो पाती थी। इसी कारण बेहतर रोजगार की तलाश में मैने और छोटे भाई अमित ने विदेश जाने का फैसला किया। अमित ने 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में जाने का फैसला किया। वर्ष 2014 में उसने हिसार की एक अकादमी से डिप्लोमा किया और ट्रेनिंग मुंबई में हुई। ठगी हुई तो विदेश जाने का फैसला किया अनिल बताते है कि मुंबई से ट्रेनिंग लेकर लौटे तो हिसार का संस्थान बंद मिला। पता चला कि नेवी में भेजने के नाम पर उनके साथ 6 से 8 लाख रुपये की ठगी हो गई। इसके बावजूद अमित ने हार नहीं मानी और मेहनत के दम 10 साल पहले विदेश में काम शुरू किया। पहले दुबई में नौकरी की और पिछले 6 साल से कतर में ऑयल रिग पर कार्यरत हैं। बाद में अमित ने मुझे भी इसी क्षेत्र में लगवा दिया। 23 दिन काम के मिलते है 1.60 लाख रुपए अमित को 20 दिन काम के लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये मिलते हैं। बेहतर कमाई के लिए उन्होंने जोखिम भरा काम चुना, लेकिन आज हालात इतने भयावह हैं कि चिंता बढ़ गई है। गांव में पिता और पत्नी हर पल फोन का इंतजार करते हैं। अमित ने बताया कि रविवार रात लगातार गोलाबारी होती रही। जहाज के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। हालांकि अब दोनों भाई सुरक्षित स्थान पर हैं और लगातार परिवार को हालात की जानकारी दे रहे हैं। दोनों भाइयों की हो चुकी शादी, बच्चे भी बड़े भाई अनिल मलिक लगभग 35 वर्ष के हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। चार साल पहले उनकी शादी हुई। उनके दो बच्चे है, एक 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा। अनिल का परिवार सोनीपत शहर में रहता है। जबकि, अमित मलिक 28 वर्ष के हैं। दो साल पहले उनकी शादी हुई और उनका दो साल का बेटा है। उनकी पत्नी और पिता गांव में रहते हैं। उनकी मां का करीब तीन साल पहले निधन हो चुका है। अनिल की पत्नी बोलीं- बस सकुशल लौट आए दोनों अनिल की पत्नी किरण ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी पति और देवर से बात हुर्ह थी। दोनों ने वहां के जो हालात बताए थे, उसने हमारी चिंता बढ़ा दी है। बस हमारी हुई कामना है कि वे जहां भी रहे, सुरक्षित रहे। दोनों को जल्दी से जल्दी घर लौट आने को कहा गया है। मगर, अभी सभी फ्लाइट्स बंद है, ऐसे में सरकार को वहां फंसे लोगों को जल्दी ही देश वापस लाने के प्रयास करने चाहिए। ——————- ये खबर भी पढ़ें… दोहा कतर में देर रात ईरान का मिसाइल अटैक:एयरपोर्ट और गैस प्लांट को बनाया निशाना, 60-70 भारतीयों का समुंद्र से रेस्क्यू रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने दोहा कतर से मंगलवार सुबह दैनिक भास्कर एप से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ईरान ने देर रात करीब 2 बजे कतर में अमेरिकन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया। हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों के मरने की पुष्टि कतर न्यूज ने भी की है। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

nse पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

csk के ब्रेविस ipl के शुरुआती 2 3 मैच से बाहर:मांसपेशियों में खिंचाव से नहीं खेल पाएंगे; धोनी भी दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

सीएसके के ब्रेविस आईपीएल के शुरुआती 2-3 मैच से बाहर: मांसपेशियों में खिंचाव से नहीं खेल पाएंगे; धोनी भी दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

स्कूलों में फोन बैन तो बच्चों में एकाग्रता बढ़ी:दो साल पहले लागू रोक में स्मार्टवॉच भी शामिल, अब पूरे देश में पाबंदी की तैयारी

स्कूलों में फोन बैन तो बच्चों में एकाग्रता बढ़ी:दो साल पहले लागू रोक में स्मार्टवॉच भी शामिल, अब पूरे देश में पाबंदी की तैयारी

पंजाब चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जैक पर खड़ी बिल्डिंग गिरी, 3 मरे; पंजाबी नर्स से होटल में रेप; पूर्व मंत्री mla का रिमांड बढ़ा; बच्चों के पोर्न video डाले

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जैक पर खड़ी बिल्डिंग गिरी, 3 मरे; पंजाबी नर्स से होटल में रेप; पूर्व मंत्री-MLA का रिमांड बढ़ा; बच्चों के पोर्न VIDEO डाले

टॉप 10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; hdfc बैंक का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

टॉप 10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; hdfc बैंक का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });