फिटनेस और एडवेंचर की दुनिया का चर्चित चेहरा रणविजय सिंह एसके मैराथन में शामिल होने रायपुर पहुंचे। लगभग 21 कैटेगरी में मरीन ड्राइव से मैराथन की शुरुआत होगी। जिसका फ्लैग अॉफ रोडिज फेम रणविजय करेंगे। इस बार लेट्स रन टूवर्डस अ हेल्थियर इंडिया एंड अ सेफर डिजिटल इंडिया थीम पर होने वाली इस मैराथन में 10 हजार धावकों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर रणविजय ने सिटी भास्कर से एक्सक्लूसिव बात की और अपने अनुभव साझा किए। पढ़िए रणविजय ने यूथ, फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर क्या कहा… आने वाले समय में आपके क्या प्लान्स हैं? – मेरे बच्चे अभी छोटे हैं, तो मैं उनके लिए समय निकलना चाहता हूं। करियर के एक फेज में बहुत दौड़-धूप की, पर अब बच्चों के बड़े होने तक सलेक्टिव वर्क करने का प्लान है। क्वॉन्टिटी से ज्यादा क्वॉलिटी ऑफ वर्क पर फोकस है। रील और रियल लाइफ के बीच यूथ खुद को कैसे बैलेंस करे? – यूथ जो भी करता है वो अपने परिवार, बड़ों और समाज को देख कर करता है। जो उदाहरण हम उन्हें देंगे, वे आगे चल कर वही करेंगे। यूथ को खुद की सेल्फ-वर्थ समझना जरूरी है। किसी और के लिए नहीं, अपने लिए जिएं। आप काफी ओवरवेट थे, फिर इसे कैसे ठीक किया? – एक स्कूल में फिटनेस सेशन के दौरान बच्चे ने कहा कि आप तो फिट हैं, इसलिए फिटनेस की बात कहना आसान है। मैंने इसे चैलेंज के रूप में लिया। 39 की उम्र में 83 किलो ?
इंटरव्यू: एक्टर रणविजय सिंह ने कहा:यूथ अपनी सेल्फ-वर्थ पहचानें; ट्रेंड नहीं टारगेट के पीछे दौड़ो, किसी और के लिए नहीं खुद के लिए जियो
By worldprime
On: मार्च 3, 2026 2:08 अपराह्न
---Advertisement---