क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:275 सीटों पर मतदान, गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

On: मार्च 5, 2026 8:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:275 सीटों पर मतदान, गगन थापा बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
---Advertisement---

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इन चुनावों पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2110 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। 24 घंटे में नतीजे आ जाएंगे चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल मैदान में हैं। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर सामने आ जाएंगे। देश के सभी 77 जिलों में एक ही चरण में सुबह 7 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:1653 बजे) से शाम 5 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 4:45 बजे) तक वोटिंग होगी। इसके लिए देशभर में 23 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.9 करोड़ वोटर्स ने चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें लगभग 8 लाख युवा पहली बार वोट देंगे। नेपाल में मतदान की न्यूनतम उम्र 18 साल है। नवंबर 2022 के पिछले संसदीय चुनाव की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं। युवा आंदोलन के बाद राजनीति में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। नेपाल में वोटिंग कैसे होती है? नेपाल में 2015 से मिश्रित (मिक्सड) चुनाव प्रणाली लागू है। इसके तहत संसद की कुल 275 सीटों में से 165 सांसद सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं। यानी इन सीटों पर लोग अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट देकर चुनते हैं। बाकी 110 सीटें अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाती हैं। इसमें राजनीतिक दलों को देशभर में जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी अनुपात में उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं और पार्टियां अपने सांसदों को नामित करती हैं। बालेन शाह और गगन थापा में मुकाबला एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस चुनाव के जरिए काठमांडू में प्रभाव जमाने की होड़ चल रही है। भारत और चीन के बीच फंसे नेपाल में अमेरिका भी अपना असर बढ़ा रहा है। भारत के बारे में माना जाता है कि वह नहीं चाहता कि ओली फिर से प्रधानमंत्री बनें। GenZ आंदोलन के बाद ओली की लोकप्रियता कम हुई है। उनकी पार्टी CPN-UML को इस चुनाव में ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही है। अगर ओली की पार्टी का प्रदर्शन खराब रहता है तो प्रधानमंत्री पद की सीधी टक्कर नेपाली कांग्रेस के गगन थापा और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बालेन शाह के बीच हो सकती है। नेपाली कांग्रेस के भारत के साथ पुराने और अच्छे रिश्ते रहे हैं। यह पार्टी नेपाल-चीन व्यापारिक रिश्तों को लेकर सतर्क रहती है, खासकर बीआरआई परियोजनाओं के कर्ज को लेकर। यही वजह है कि यह पार्टी अमेरिका और पश्चिमी देशों को भी पसंद है। वहीं बालेन शाह के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उन्हें ज्यादा भावुक और अप्रत्याशित नेता माना जाता है। भारत की नाराजगी का कारण यह भी रहा कि जब शाह काठमांडू के मेयर थे, तब उन्होंने अपने दफ्तर में ‘ग्रेटर नेपाल’ का नक्शा लगाया था। उन्होंने कुछ भारतीय फिल्मों पर भी रोक लगाने की कोशिश की थी। शाह ने खुद को ऐसे नेता के तौर पर पेश किया है जो किसी भी देश के प्रभाव में नहीं है। तभी उन्होंने चीन का दौरा करने का न्योता ठुकरा दिया था। हालांकि वह जिस राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से जुड़े हैं, वह भारत के ज्यादा करीब मानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

खबर हटके ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को ai लड़के से प्यार

खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:mp के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; up के 3 जिलों में ओले गिरे

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलों में ओले गिरे

मन की बात का 132वां एपिसोड आज:मिडिल ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल ai इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

मन की बात का 132वां एपिसोड आज:मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

साइबर लिटरेसी 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैम:जानें क्या है ये स्कैम, ठग इसे कैसे दे रहे अंजाम, ये 11 तरीके आपको रखेंगे सुरक्षित

साइबर लिटरेसी- 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैमः जानिए क्या है यह स्कैम, ठग इसे कैसे अंजाम दे रहे हैं, ये 11 तरीके आपको सुरक्षित रखेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });