क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Ex मुस्लिम को गला रेतकर तड़पाते रहे, हमले का VIDEO:हेलमेट पहनकर जीशान-गुलफाम ने चाकू मारे; एनकाउंटर में दोनों भाई मारे गए

On: मार्च 5, 2026 7:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
ex मुस्लिम को गला रेतकर तड़पाते रहे, हमले का video:हेलमेट पहनकर जीशान गुलफाम ने चाकू मारे; एनकाउंटर में दोनों भाई मारे गए
---Advertisement---

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि कैसे हमलावर जीशान और गुलफाम Ex-मुस्लिम सलीम को तड़पाते रहे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों सगे भाइयों के पास पिस्टल थी, लेकिन उन्होंने सलीम को गोली नहीं मारी। इसके बजाय 212 मिनट तक तड़पा-तड़पाकर चाकू से सीने और पेट पर हमला करते रहे। गला रेतने की कोशिश की। 27 फरवरी को सलीम पर हमला हुआ था। उनके शरीर पर 14 घाव मिले। वे अभी दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दो ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पढ़िए रिपोर्ट… पहले Ex मुस्लिम सलीम पर अटैक का CCTV देखिए- अब वो पढ़िए, जो CCTV में दिखा- आरोपियों के पास पिस्टल थी, फिर चाकू से हमला क्यों? वजह जानिए- दरअसल, सलीम वास्तिक पर हुए अटैक में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, अब पुलिस को पता चला कि सलीम के घर पर अटैक करने पहुंचे जीशान और गुलफाम के पास इटली मेड पिस्टल भी थी, वो चाहते तो सलीम को एक झटके में गोली भी मार सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। पुलिस के मुताबिक, इसकी भी दो वजह हो सकती है। अब जानिए गाजियाबाद पुलिस की जांच कहां तक पहुंची- 3 एंगल से मामले की पड़ताल हो रही पुलिस की छानबीन 3 लाइन पर चल रही है। पहली- सलीम वास्तिक पर हमले के पीछे का असली मास्टरमाइंड कोई और है। दूसरी- क्या सलीम वास्तिक की तरह इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले और भी यूट्यूबर इन लोगों के निशाने पर हैं। तीसरा- जीशान और गुलफाम किस संगठन के लिए काम कर रहे थे? जीशान-गुलफाम के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री में मिले यूट्यूब वीडियो जीशान और गुलफाम के मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री से पुलिस को यूट्यूबर के वीडियो की डिटेल मिली है। एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें सलीम वास्तिक कह रहे हैं- कुरान में लिखा है कि अगर मुस्लिम ऐसे मुल्क में हैं, जहां उसको नहीं होना चाहिए। तो मुस्लिम को वो मुल्क छोड़ देना चाहिए। दिल्ली के मौलाना के संपर्क में रहते थे सलीम आगे कहते हैं- मुस्लिमों को भारत को छोड़ देना चाहिए। ऐसे ही वीडियो को देखकर एक तबका भड़का हुआ था। दोनों भाई (जीशान और गुलफाम) गाजियाबाद के खोड़ा के रहने वाले थे। लेकिन, वो दिल्ली के एक मौलाना के संपर्क में रहते थे। पुलिस मान रही है कि दोनों को गाइडेंस मौलाना से मिल रही थी। अटैक से पहले दोनों भाई दिल्ली गए थे जीशान का इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस को मिल चुका है, जिसमें वो मौलाना की तरह इस्लामिक स्पीच देता दिख रहा। यह भी सामने आया है कि सलीम वास्तिक के अटैक से पहले दोनों दिल्ली गए थे। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच जल्द मौलाना से पूछताछ कर सकती है, क्योंकि पुलिस जीशान, गुलफाम को मिलने वाले फंड का पीछा कर रही है, मौलाना से लिंक जुड़ रहा है, ऐसे में जल्द कुछ और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद में मूवमेंट करते रहे 5 पॉइंट में पढ़िए जीशान और गुलफाम के एनकाउंटर की कहानी… अब पूरी घटना को समझ लेते हैं… यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) दिल्ली के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। गाजियाबाद के लोनी इलाके में उनका एक और घर है। वहां से सलीम अपना ऑफिस चलाते हैं। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि पापा 20203 फरवरी को सुबह 9 बजे ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी 2 युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। उस्मान ने बताया- पिता घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच दोनों बदमाश भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सलीम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी है। बेटे उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया था। FIR में 2 अज्ञात लोगों का जिक्र था। आरोप था कि इन लोगों ने ही उसके पिता सलीम की हत्या की साजिश रची थी। यूट्यूबर के बारे में भी जान लीजिए… सलीम के यूट्यूब चैनल पर करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। सलीम अब तक 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। चैनल के बायो में उन्होंने लिखा है- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने के बाद तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है, जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से। आखिरी वीडियो हमले से एक दिन पहले यानी 26 फरवरी को अपलोड किया गया। सब्जेक्ट था- “नास्तिक होना क्या है? ” वीडियो को अब तक करीब 13 हजार लोग देख चुके हैं। अब जीशान और गुलफाम के बारे में भी जानिए- सैदनगली के सकतपुर रोड पर बुनियाद अली पिछले 46 साल से अपने परिवार के साथ रहते हैं। इससे पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में रहते थे। परिवार में गुलफाम और जीशान के अलावा पत्नी अफसाना और 5 बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बुनियाद अली लकड़ी के सामान बनाने का काम करते हैं। गुलफाम करीब 10 साल पहले लकड़ी की कारीगरी का काम करने के लिए नोएडा चला गया था। शादी होने के बाद पत्नी को भी साथ ले गया। उसके दो बच्चे भी हैं। पिता ने जीशान को पहले स्थानीय मदरसा में पढ़ने के लिए भेजा था। वहां करीब ढाई साल तक दीनी तालीम हासिल की। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसलिए मदरसा छोड़कर जीशान पिता के साथ लकड़ी के काम में हाथ बंटाने लगा। इसी बीच वह स्कूल भी जाने लगा। 2020 में सैदनगली के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। इंटर की पढ़ाई के बाद जीशान बड़े भाई गुलफाम के साथ काम करने के लिए नोएडा चला गया। भाई की शादी के बाद से वह अलग रह रहा था। हालांकि, मदरसे में तालीम हासिल करने के कारण उसका पहनावा कुर्ता, पायजामा और टोपी ही रहता था। वो लंबी दाढ़ी रखता है। ——————– ये खबर भी पढ़ें – कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान का दावा अमेरिकी f 16 जेट को निशाना बनाया:uae पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; ईरान में 93 हजार रिहायशी इलाके क्षतिग्रस्त

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; ईरान में 93 हजार रिहायशी इलाके क्षतिग्रस्त

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

ipl में दूसरा मैच आज mi vs kkr:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

आईपीएल में दूसरा मैच आज एमआई बनाम केकेआर:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

खबर हटके ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को ai लड़के से प्यार

खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:mp के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; up के 3 जिलों में ओले गिरे

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलों में ओले गिरे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });