फ्रेंचाइजी ‘ओह माय गॉड’ की तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में रानी मुखर्जी के शामिल होने की खबरों पर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी साइन नहीं किया गया था। बातचीत शुरुआती स्तर पर ही रुक गई थी। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी को फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर लेने को लेकर शुरुआती बातचीत हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार एक्सटेंडेड कैमियो रोल में नजर आने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रानी को फिल्म की कहानी का छोटा सा आउटलाइन सुनाया गया था और उन्हें इसमें दिलचस्पी भी थी। हालांकि, बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। एक सोर्स के मुताबिक, अक्षय और रानी के बीच लंबे समय से अच्छा रिश्ता है, लेकिन चर्चा बहुत शुरुआती स्तर पर थी। ‘OMG’ फ्रेंचाइजी आस्था, विश्वास और धार्मिक संस्थाओं पर सटायर के लिए जानी जाती है। तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में डिवाइन फेमिनिन ट्विस्ट के साथ नई कहानी पेश करने की योजना है। इसमें फ्रेंचाइजी के ह्यूमर और सोशल कमेंट्री का मिश्रण बनाए रखने की बात कही जा रही है। फिल्म का निर्देशन अमित राय करेंगे, जिन्होंने ‘OMG 2’ भी डायरेक्ट की थी। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार के बैनर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मई–जून 2026 के आ?
दावा- रानी मुखर्जी ने कभी ‘OMG 3’ साइन नहीं की:मेकर्स ने किया था अप्रोच; शुरुआती चर्चा के बाद बात आगे नहीं बढ़ी
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 2:21 अपराह्न
---Advertisement---






