हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, अश्लील संस्कृति और अनैतिक कार्यों को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे गलत धंधों तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1. रैपर बादशाह को नसीहत: हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो हाल ही में ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को संदेश देते हुए रेनू भाटिया ने कहा, अगर आपको अपनी बादशाही कायम रखनी है, तो आप हरियाणा के हो और हरियाणा के मान बने रहो। अपनी कला से हरियाणा के अभिमान को डिग्रेड न करें और यहां की बहू-बेटियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ किया कि कला के नाम पर अश्लीलता परोसना स्वीकार्य नहीं है। 2. हरियाणवी रागनी और अश्लील डांस पर प्रहार ’52 गामों’ की रागनी और प्रदेश में बढ़ रहे अश्लील गानों पर टिप्पणी करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि गायक महिलाओं के जज्बे पर लिखें। आपकी कलम थक जाएगी, लेकिन महिलाओं के चरित्र का इस प्रकार गलत बखान न करें। रेनू भाटिया ने उन बुजुर्गों पर भी सवाल उठाए जो महिला डांसरों पर पैसे उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, 70-70 साल के बुजुर्ग बहु-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। आप
हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 3:02 अपराह्न
---Advertisement---






