क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल में कॉन्फ्रेंस की जगह बदलने पर राष्ट्रपति नाराज:बोलीं-राज्य सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहती; मैं भी बंगाल की बेटी, ममता छोटी बहन

On: मार्च 7, 2026 6:05 अपराह्न
Follow Us:
बंगाल में कॉन्फ्रेंस की जगह बदलने पर राष्ट्रपति नाराज:बोलीं राज्य सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहती; मैं भी बंगाल की बेटी, ममता छोटी बहन
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल में कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर शनिवार को नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। राष्ट्रपति ने कहा… नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री उन्हें रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें। उन्होंने कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर कहा कि अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी। दरअसल 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल पहुंचीं थीं। इसी दौरान उन्होंने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फांसिदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। राष्ट्रपति मुर्मू ने और क्या कहा… जानें पूरा मामला… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम में बुलाया गया था। ये असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया। जब राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो कुछ ही लोग मौजूद थे। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है। राष्ट्रपति ने संथाल युवाओं से भाषा-परंपरा बचाने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में संथाल समुदाय के योगदान को सही पहचान नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई महान हस्तियों को जानबूझकर इतिहास में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संताल समुदाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वज, तिलका मांझी ने लगभग 240 साल पहले शोषण के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। उनके विद्रोह के लगभग 60 साल बाद, बहादुर भाइयों सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने बहादुर बहनों फूलो-झानो के साथ मिलकर 1855 में संताल हुल का नेतृत्व किया। मुर्मू ने कहा, “लेकिन मुझे पता है कि संथालों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है। बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव, और भी ऐसे लोग हैं जिनके नाम इतिहास में नहीं हैं। मुझे लगता है, अगर उनके नाम शामिल होते, तो पूरा इतिहास उनके नामों से भर जाता। मुर्मू ने कार्यक्रम में और क्या कहा… ————————————- ये खबर भी पढ़ें… जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला, 25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं। दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल:दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 160 यात्री सुरक्षित

विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल:दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 160 यात्री सुरक्षित

रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

धोनी 2 हफ्ते ipl से बाहर रह सकते हैं:मांसपेशियों में खिंचाव, csk ने पोस्ट में जानकारी दी

धोनी 2 हफ्ते आईपीएल से बाहर रह सकते हैंः मांसपेशियों में खिंचाव, सीएसके ने पोस्ट में जानकारी दी

ipl 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; सीएसके के शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलेंगे

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; सीएसके के शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलेंगे

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट:पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत, 14 दिन में 4 किलो वजन घटा

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट:पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत, 14 दिन में 4 किलो वजन घटा

राजस्थान करण जौहर ने धुरंधर 2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर:मूवी देखने के बाद रणवीर सिंह के लिए पोस्ट की तू क्या है यार?

राजस्थान-करण जौहर ने धुरंधर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर:मूवी देखने के बाद रणवीर सिंह के लिए पोस्ट की- तू क्या है यार?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });