क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

UGC प्रोटेस्ट केस, कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट पर नाराजगी जताई:राहुल गांधी-अखिलेश यादव से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी

On: मार्च 7, 2026 10:30 अपराह्न
Follow Us:
ugc प्रोटेस्ट केस, कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट पर नाराजगी जताई:राहुल गांधी अखिलेश यादव से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी
---Advertisement---

दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं से जुड़े केस में नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। यह मामला फरवरी 2025 में DMK की ओर से जंतर-मंतर पर UGC ड्राफ्ट रेगुलेशन के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। अदालत ने पुलिस की पिछली रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पवार ने कहा कि पुलिस की ओर से दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट मशीनी तरीके से फाइल की गई लगती है और इसमें मुख्य सवालों का जवाब नहीं दिया गया। इस मामले में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के अलावा DMK सांसद कनिमोझी और ए राजा समेत कुल 11 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये नेता UGC ड्राफ्ट रेगुलेशन के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कोर्ट ने पूछा- आरोपियों पर BNS की धारा 223(a) क्यों लगाई कोर्ट ने 19 फरवरी को दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी और पूछा था कि जब प्रदर्शन जंतर-मंतर जैसे निर्धारित स्थल पर हुआ था, तब सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 19(a) (सरकारी आदेश का पालन न करने) क्यों लगाई गई। शनिवार को दायर रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार प्रदर्शन एक छूट वाले क्षेत्र में हुआ था, लेकिन पुलिस के जवाब में इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी (IO) ने आगे की जांच पूरी करने के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। कोर्ट के मुताबिक बिना किसी नए तथ्य या सबूत के आगे की जांच की मांग करते हुए आवेदन दायर कर दिया गया। कोर्ट बोली- आरोपियों को नोटिस क्यों नहीं भेजे जज ने यह भी सवाल उठाया कि आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस क्यों नहीं भेजे गए। अदालत ने कहा कि यह केवल सूचना भेजने में चूक का मामला नहीं है, बल्कि जांच अधिकारी, SHO और संबंधित ACP द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी न करना भी गंभीर है। कोर्ट ने कहा कि पहले उठाए गए सवालों का स्पष्ट जवाब मिलने के बाद ही आगे की जांच की मांग पर विचार किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की गई है। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- नेता नहीं होता,तो एयरोस्पेस कारोबारी होता, चीन की तारीफ में कहा- इसका इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सिस्टम बेजोड़ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को त्रिवेंद्रम में कहा कि अगर वे पॉलिटिक्स में नहीं होते, तो एयरोस्पेस की दुनिया में एंटरप्रेन्योर (कारोबारी) होते। राहुल ने कहा- मेरे परिवार में पायलट रहे हैं। मेरे पिता और चाचा पायलट थे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धोनी 2 हफ्ते ipl से बाहर रह सकते हैं:मांसपेशियों में खिंचाव, csk ने पोस्ट में जानकारी दी

धोनी 2 हफ्ते आईपीएल से बाहर रह सकते हैंः मांसपेशियों में खिंचाव, सीएसके ने पोस्ट में जानकारी दी

ipl 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; सीएसके के शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलेंगे

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; सीएसके के शुरुआती चार मैचों में नहीं खेलेंगे

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट:पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत, 14 दिन में 4 किलो वजन घटा

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में एडमिट:पेट के इंफेक्शन से बिगड़ी हालत, 14 दिन में 4 किलो वजन घटा

राजस्थान करण जौहर ने धुरंधर 2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर:मूवी देखने के बाद रणवीर सिंह के लिए पोस्ट की तू क्या है यार?

राजस्थान-करण जौहर ने धुरंधर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर:मूवी देखने के बाद रणवीर सिंह के लिए पोस्ट की- तू क्या है यार?

अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

vvip फ्लाइट्स पायलट पर दबाव नहीं डाल सकते नेता:सिचुएशन ठीक नहीं तो ना कर सकते हैं; अजित पवार प्लेन हादसे के बाद नियम बदले

VVIP फ्लाइट्स- पायलट पर दबाव नहीं डाल सकते नेता:सिचुएशन ठीक नहीं तो ना कर सकते हैं; अजित पवार प्लेन हादसे के बाद नियम बदले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });