बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाने में फीमेल वोकल देने वाली कैथल की सिमरन जागलान के पिता हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी ने कहा कि उनकी बेटी ने सिर्फ अपनी लाइनें रिकॉर्ड कर बादशाह की टीम को भेजी थीं। उन्हें गाने के रिलीज होने के बाद बादशाह के रैप की लाइनों के बारे में पता चला। कर्मबीर ने यह भी कहा कि विवाद होने के बाद उन्होंने बादशाह की टीम से बात की और इन लाइनों पर आपत्ति जताई। उन्होंने टीम को स्पष्ट रूप से कह दिया कि यदि गाना दोबारा रिलीज हुआ तो इसकी वर्डिंग बदली जाए। गाने की रिकॉर्डिंग, शूटिंग और विवाद को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने कर्मबीर फौजी से बात की। कर्मबीर ने कहा कि संस्कृति को ध्यान में रखते हुए गानों पर सेंसर बोर्ड होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद सामने न आएं। सिलसिलेवार ढंग से जानिए कर्मबीर फौजी ने क्या कहा… गाना फेमस हुआ, इसलिए विवाद कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाना रिलीज होते ही काफी फेमस हो गया। अगर यह फेमस नहीं होता तो शायद इतना विवाद नहीं होता। गाने में हरियाणवी बोल थे, इसलिए पब्लिक भी खुश थी और परिवार को भी खुशी थी कि उनकी बेटी का गाना बॉलीवुड तक पहुंच रहा है। गाने का म्यूजिक भी अच्छा था और सिमरन की आवाज भी लोगों को पसंद आई। गाने के शब्
‘बेटी ने टटीरी सॉन्ग रिकॉर्ड कर बादशाह को भेजा’:हरियाणवी सिंगर बोले- रिलीज होने पर रैप का पता चला, हमने वर्डिंग बदलने को कहा
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





