क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:ईरान-इजराइल जंग के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी

On: मार्च 8, 2026 4:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:ईरान इजराइल जंग के कारण cbse ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी
---Advertisement---

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को ईरान-इजराइल विवाद के बीच मिडिल ईस्ट इलाके में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, “मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को रिव्यू किया जाएगा।” इससे पहले, बोर्ड ने इन देशों में 2 मार्च, 83 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी थीं। बोर्ड ने 11 मार्च तक क्लास 10 की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं और कहा कि रिजल्ट घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… 9 मार्च को संसद में होगी ‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की मीटिंग कॉन्स्टिट्यूशन (129वां अमेंडमेंट) बिल, 2024 और यूनियन टेरिटरीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2024 की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मीटिंग 9 मार्च को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में होगी। BJP MP पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली यह कमेटी गुलाम नबी आजाद और एम वीरप्पा मोइली समेत सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेगी। संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024, ‘एक देश-एक चुनाव’ के नाम से मशहूर प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2024 भी उस बड़े फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने में मदद करना है। एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस 8 मार्च से यूएई के लिए एक्स्ट्रा उड़ानें संचालित करेंगी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि 8 मार्च को यूएई के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें भी चलाई जाएंगी, ताकि क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सऊदी अरब और ओमान के ऊपर हवाई क्षेत्र खुला हुआ है, जिससे एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रख पा रही हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने वाली उड़ानें चला रही है। इसके अलावा जेद्दा से बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के लिए भी सेवाएं जारी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेल्जियम को मिस्र ने ड्रॉ पर रोका:लुकाकू के मैदान पर आते ही बराबरी का गोल हुआ, मैच 1-1 से खत्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन:12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दीपके; जयपुर में एक दिन पहले उन्हें युवकों ने थप्पड़ मारे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन:12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दीपके; जयपुर में एक दिन पहले उन्हें युवकों ने थप्पड़ मारे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: 3 महीने बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, आखिर क्यों? जानिए..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जल्द होगी मानसून की एंट्री

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vikram I Rocket: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ लॉन्च के लिए तैयार, रचेगा नया इतिहास

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });