क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी

On: मार्च 8, 2026 4:39 अपराह्न
Follow Us:
रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी
---Advertisement---

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में प्रशासन ने मर्डर के आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस मौजूद रही। 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुन (26) नाम के पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 6 मार्च को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था। बुलडोजर एक्शन की 2 तस्वीरें… बच्ची ने गुब्बारा फेंका, मुस्लिम महिला पर छीटें पड़े दरअसल, 4 मार्च को होली वाले दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में तरुण सिंह (26) के घर की 11 साल की बच्ची छत से नीचे रंग के गुब्बारे फेंक रही थी। उसने एक गुब्बारा अपने ताऊ पर फेंका। पानी के छींटे रास्ते से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़े। महिला इस पर नाराज हुई। उसका तरुण के परिवार से विवाद हुआ। तरुण के परिवार ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला उन्हें अपशब्द कहती रही। इसके बाद महिला वहां से चली गई। तरुण के बड़े भाई अरुण के मुताबिक कुछ समय बाद महिला के परिवार के 20-25 लोग क्रिकेच बेट, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। उन लोगों ने हमला कर दिया। इस समय तरुण दोस्तों के साथ होली खेलने गया था, लेकिन वह भी लौट आया। कुछ लोगों ने तरुण पर हमला कर दिया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि गली के किनारे पर कुछ लोग तरुण पर लाठी, बेट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। गली में भीड़ मौजूद है। पीड़ित परिवार तरुण को बचाने की कोशिश कर रहा है। आरोपियों ने तरुण को जमकर पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर लेकर तरुण की छाती पर मार दिया। तरुण के पिता और परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। बाद में गंभीर घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद गली में भारी सुरक्षाबल तैनात, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग घटना के बाद माहौल न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। यहां पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 6 मार्च: विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन किया घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-वितर करने के बाद ट्रैफिक खोला था। 7 मार्च: आरोपी निजामुद्दीन के घर का सामान जलाया गया 7 मार्च को घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा उनके घर का सामान भी जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ipl की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच rcb vs srh, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते

आईपीएल की शुरुआत आज से: बेंगलुरु में पहला मैच आरसीबी बनाम एसआरएच, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और suv की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और SUV की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है ipl:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट 2

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है आईपीएल: कोलकाता के 4 तेज गेंदबाज घायल, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का विश्लेषण, पार्ट-2

होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन 'ऊर्जा सुरक्षा' शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन ‘ऊर्जा सुरक्षा’ शुरू:ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स

आपका पैसा सिर्फ pan नंबर से जानें म्यूचुअल फंड डिटेल्स:कितनी वेल्थ बनी, टैक्स फाइलिंग में कैसे मिलेगी मदद, जानें पूरा प्रोसेस

आपका पैसा- सिर्फ पैन नंबर से जानें म्यूचुअल फंड डिटेल्स: कितना वेल्थ बना, टैक्स फाइलिंग में कैसे मिलेगी मदद, जानें पूरा प्रोसेस

जरूरत की खबर ये 15 फूड हैं नेचुरल लैक्सेटिव:कब्ज से दिलाए राहत, पाचन रखे दुरुस्त, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे शामिल करें

जरूरी खबर – ये 15 फूड हैं नेचुरल लैक्सेटिव: कब्ज से दिलाए राहत, पाचन को रखें दुरुस्त, एक्सपर्ट से जानें डाइट में कैसे शामिल करें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });