महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का स्पेशल बैटमैन एडिशन भारत में एक बार फिर लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 28.49 लाख रुपए है, जो पुराने मॉडल से 70,000 रुपए ज्यादा है। वहीं, चार्जर के लिए अलग से ₹50,000 से ₹75,000 देने होंगे। स्पेशल एडिशन की डिमांड को देखते हुए महिंद्रा ने इसे दोबारा रिलॉन्च किया है। महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बार 24 घंटे में जितनी बुकिंग मिलेंगी, कंपनी उतनी ही कारें बनाएगी और 20 अप्रैल 2026 से डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी ने पिछली बार सिर्फ 300 यूनिट ही सेल की थी। महिंद्रा ने BE 6 के इस स्पेशल एडिशन के लिए DC कॉमिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। कार फुल चार्ज पर 682km की रेंज के साथ आती है। ये गाड़ी भारत में टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और MG ZS EV को टक्कर देती है। एक्सटीरियर: सैटिन ब्लैक कलर और गोल्डन फिनिश यह स्पेशल एडिशन BE 6 के टॉप ‘पैक थ्री’ वैरिएंट पर बेस्ड है, लेकिन इसमें ‘डार्क नाइट’ मूवी से इन्स्पायर्ड कई बदलाव किए गए हैं। पूरी कार सैटिन ब्लैक पेंट में आती है। फ्रंट फेंडर, व्हील कैप और रियर बम्पर पर बैटमैन का लोगो दिया गया है। कार के सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्डन फिनिश दी गई है। इसमें बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके पैनोरमिक ग्लास रूफ में रेड कलर की बैटमैन थीम वा?
महिंद्रा BE 6 का बैटमैन एडिशन रिलॉन्च, कीमत ₹28.49 लाख:इलेक्ट्रिक SUV में गोल्डन फिनिश के साथ डार्क नाइट थीम, फुल चार्ज पर 682km चलेगी
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 9:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---



