क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Jashpur Murder: जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

On: मार्च 9, 2026 6:25 अपराह्न
Follow Us:
jashpur murder: जादू टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Jashpur Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ की है। (जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर हत्या)

WhatsApp Image 2026 03 09 At 3.21.09 PM 1024x473 1 300x139

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ (Sanna Gatti Mahuaa Murder) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने थाना सन्ना में दी। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। (जशपुर महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर हत्या)

Black Magic 1518935963 1733616695754 300x225

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले। साथ ही प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान पाए गए। हत्या की आशंका पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतका की मौत कठोर और भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण होना बताया गया। इसके बाद थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवाद के बाद रची गई साजिश

विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी फुला बाई, जो मृतका की सौतन है, ने बताया कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में उसका और गोईदी बाई (Goidi Bai Murder) का विवाद हुआ था। इसके बाद वह और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए, जहां सुनील राम (23 वर्ष) और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई (22 वर्ष) एक झोपड़ी में बैठे थे।

1200 675 26206587 Thumbnail 16x9 Image Aspera 300x169

कुछ समय बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए उसी दिशा में जा रही थी। इसी दौरान ठूपन राम उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया, जहां चारों ने मिलकर हड़िया पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा जादू-टोना करना कारण है।

इसी शक के चलते सुनील राम ने मृतका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। वहीं सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा मृतका के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल ढंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने ठूपन राम (45 वर्ष), फुला बाई (48 वर्ष), सुनील राम (23 वर्ष) और सुरन्ती बाई (22 वर्ष) निवासी ग्राम गट्टी महुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप- भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप- भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG GANJA FARMING : मक्के के खेत में छिपाकर उगाया जा रहा था गांजा

आज की सरकारी नौकरी:idbi बैंक में so की भर्ती; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी:IDBI बैंक में SO की भर्ती; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स

स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली:रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली:रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली:रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली:रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });