क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में युवाओं ने कहा- राहुल भाई राम राम; परिवार संग चूरमा खाया

On: मार्च 10, 2026 10:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में युवाओं ने कहा राहुल भाई राम राम; परिवार संग चूरमा खाया
---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के गोहाना में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। ये वही किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ट्रैक्टर चलाया था। साथ ही धान रोपाई की थी। सुबह करीब पौने 11 बजे जैसे ही राहुल अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। तब राहुल ने झुककर उसे उठाया। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा-राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराये और आगे बढ़ गए। अब देखिए राहुल के दौरे से जुड़े PHOTOS… आधा घंटा रुके राहुल, दूध के साथ चूरमा खाया किसान संजय की बेटी तनु की शादी में पहुंचे राहुल करीब आधा घंटा रुके। तनु की बुआ की बेटी कीर्ति जाखड़ ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि राहुल ने हमारे साथ शादी के कल्चर को लेकर बातें कीं। राहुल ने पूछा यहां शादी में क्या-क्या रस्में होती हैं। कीर्ति ने बताया कि राहुल ने चूरमा खाया और एक गिलास दूध पीया। यह चूरमा संजय की पत्नी सुनीता देवी ने बनाया था। उम्मीद नहीं थी राहुल आएंगे किसान संजय की भांजी कीर्ति जाखड़ बोलीं- हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। उस वक्त हम शगुन के गीत गा रहीं थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी। राहुल घरातियों के बीच बैठे, गीत भी सुने शादी वाले घर में राहुल जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गाती रहीं और राहुल बीच-बीच में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे। इसी बीच उन्हें दूध व चूरमा परोसा गया। दीपेंद्र बोले-राहुल गांधी ने अपना वचन निभाया रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना वचन निभाया है। धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है। आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं संजय जिस किसान संजय के घर पहुंचे वह सीमांत किसान हैं। सांसद दीपेंद्र ने बताया कि संजय भाई सिर्फ आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं। अब पढ़िए…गांव के कैसे हुआ राहुल का संपर्क

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर fir कराई

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर FIR कराई

कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 10% गिरा, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विदेशी सामान महंगे होंगे

रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 10% गिरा, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विदेशी सामान महंगे होंगे

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए:सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, icc नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए: सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, आईसीसी नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

upsc प्रिपरेशन के लिए बड़े शहर जाना जरूरी नहीं:मोबाइल, इंटरनेट डिस्‍ट्रैक्‍शन नहीं, तैयारी के टूल्‍स; air 137 ने सेल्‍फ स्‍टडी से क्रैक किया ips

UPSC प्रिपरेशन के लिए बड़े शहर जाना जरूरी नहीं:मोबाइल, इंटरनेट डिस्‍ट्रैक्‍शन नहीं, तैयारी के टूल्‍स; AIR 137 ने सेल्‍फ स्‍टडी से क्रैक किया IPS

मलाइका ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी:कहा लिंक अप की अफवाहों पर मैं और बेटे अरहान हंसते हैं

मलाइका ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी:कहा- लिंक अप की अफवाहों पर मैं और बेटे अरहान हंसते हैं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });